उत्तराखण्ड

₹50000 के इनामी संजय धारीवाल को किया गया गिरफ्तार

Listen to this article

पेपर लीक कांड में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेपर लीक कांड में फरार चल रहा 50,000 रुपये के इनामी संजय धारीवाल को SIT ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से सवा चार लाख रुपये की नकदी और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई एई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में नारसन के मोहम्मदपुर गांव का प्रधान व भाजपा का पूर्व मंगलौर मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल एसआइटी की पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर आइजी गढ़वाल करण सिंह नागन्याल ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं एसआइटी कुर्की से पहले मुनादी की कार्रवाई अंजाम दे चुकी थी। जबकि कुर्की के लिए भी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका था। कोर्ट से हरी झंडी मिलने पर किसी भी दिन कुर्की की कार्रवाई की जानी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस को सूत्रों से सूचना मिलने पर एसआइटी की टीम ने नारसन क्षेत्र से संजय धारीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button