उत्तराखण्ड

17 वर्षीय मनोज नेगी की दिल्ली में हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Listen to this article

देश के राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां उत्तराखंड के एक छात्र मनोज नेगी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिगों ने एक नाबालिग छात्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने जान गंवाने वाले लड़के की बहन को कुछ दिन पहले छेड़ा था। भाई ने विरोध किया तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

बताया जा रहा है कि मनोज ने इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था। इसके साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रहा था। शाम को उसकी क्लास होती थी। रोजाना करीब 9 बजे वह वापस लौटता था। जब वह अपनी क्लास से लौट रहा था उस दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button