उत्तराखण्ड

सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट रूलर डेवलपमेंट के तत्वाधान में एसएसबी कैंप श्रीनगर में लगाए गए 6000 पौधे

Listen to this article

पर्यावरण संरक्षण के लिए देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को पर्यावरण के संरक्षण के लिए देशवासियों से पौधारोपण करने की अपील की है, उनकी इस अपील का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदेश वासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के लिए सहयोग की अपील की है।माननीय मुख्यमंत्री के इस आह्वान से प्रेरित होकर सोसाइटी फार इनवायरनमेंट एण्ड रूरल डेवलपमेंट देहरादून जो पर्यावरण विद पद्मविभूषण से सम्मानित डा.अनिल प्रकाश जोशी के संरक्षण में कार्य कर रही है,के अजय कृष्ण भटारा द्वारा केन्द्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र, श्रीनगर (गढ़वाल) से समन्वय करते हुए विभिन्न प्रजाति के 6000 पौधे संस्था के सचिव हरि सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष इन्द्र जीत सिंह कडाकोटी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह, चेतन सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए, जिसमें से “पौधारोपण अभियान 2024” के तहत दिनांक 22/7/24 को 300 पौधों का पौधारोपण बल के उपमहानिरीक्षक श्री सुभाष चंद्र नेगी स.सी.बल. की अध्यक्षता में तथा द्वितीय कमान अधिकारी श्री धीरज पठानिया, उप कमांडेंट श्री राजन राय व अन्य अधिकारीगण तथा के. प्रे. के.श्रीनगर के कार्मिकों व प्रशिक्षुओं की उपस्थिती में पौधारोपण किया गया।

उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा इस अभियान पर बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना है और यह हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा केन्द्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र, श्रीनगर के प्रांगण में एक पौधा मां के नाम रोपित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button