उत्तराखण्ड

बादल फटने से मचा कोहराम: दो मकान जमींदोज, परिवार के सात लोग मलबे में दबे, दो शव बरामद, पांच लोगों की तलाश जारी

Listen to this article

कुमाल्डा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने के बाद पहाड़ी से आए भारी मलबे में की चपेट में आने से कई मकान और खेत बर्बाद हो गए। ग्राम पंचायत थौलागिरी के ग्वाड़ नामे तोक में भी दो मकान जमींदोज हो गए।

शनिवार तड़के जौनपुर ब्लॉक के ग्वाड़ गांव के ऊपर बादल फटने के बाद आए मलबे में दो मकान जमींदोज हो गए। एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को मलबे से बाहर निकाला। बाकी पांच लोगों को तलाशने के लिए अभियान जारी है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

 

शनिवार तड़के करीब दो बजे कुमाल्डा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने के बाद पहाड़ी से आए भारी मलबे में की चपेट में आने से कई मकान और खेत बर्बाद हो गए। ग्राम पंचायत थौलागिरी के ग्वाड़ नामे तोक में भी दो मकान जमींदोज हो गए। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह रावत ने बताया कि सुबह 6 बजे जब लोगों ने राजेंद्र सिंह और कमांद सिंह का मकान नहीं देखा तो वे दंग रह गए। रात को तेज बारिश और बिजली आपूर्ति बाधित होने से घटना का पता नहीं चल पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button