Uncategorized

सीएम धामी का भ्रष्टाचार पर वार, IAS अफ़सर सस्पेंड,8 घूसखोर सलाख़ों के पीछे

Listen to this article

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर IAS अफ़सर राम विलास यादव को सपस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा राम विलास की विजिलेंस जाँच जारी है। मुख्यमंत्री इस बात का पहले की साफ़ शब्दों में संकेत दे चुके हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कारवाई से भ्रष्ट अफ़सरों की नींद उड़ी हुई है।

सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही अब तक सरकारी विभागों के 8 लोगों पर कारवाई कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस की कुमाऊ यूनिट ने 3 और गढ़वाल यूनिट ने 5 अधिकारी कर्मचारियों को सलाख़ों के पीछे पहुँचाया है। बीते माह राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 1064 टोल फ़्री नम्बर और मोबाइल एप्प भी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button