उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती इस दिन से शुरू होगी भर्ती, पढ़ें जानकारी…

Listen to this article

उत्तराखंड में समूह ग के पदों पर भर्ती का बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। ये भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाएगी। इसकी तैयारी तेज कर दी है। अधियाचन से जुड़ी खामियां भी दूर की जा रही हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इन पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग द्वारा अगले सप्ताह विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी के विवादों में आने के बाद भर्ती की जिम्मेदारी लोक सेवा आयोग को सौंपी गई है। ऐसे में भर्ती अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियों को देखते हुए इसे लौटा दिया गया था। अब इन सभी तैयारियां पूरी कर विज्ञापन जारी की प्रक्रिया की जा रही है।

बताया जा रहा है कि राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है। अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विभागों में भर्ती होने के कारण विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी हिसाब से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button